ज्वालापुर में अवैध नशीली दवाइयों पर बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद


ज्वालापुर में अवैध नशीली दवाइयों पर बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद

हरिद्वार।
कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ड्रग्स इंस्पेक्टर और ज्वालापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने पीठ बाजार में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। इस कार्रवाई से अवैध नशीली दवाइयां बेचने वाले नशे के सौदागरों में हड़कंप मच गया।

ड्रग्स इंस्पेक्टर हरीश सिंह के नेतृत्व में ज्वालापुर पुलिस टीम द्वारा पीठ बाजार स्थित सुपर हैल्थ मेडिकोज मेडिकल स्टोर में आकस्मिक चेकिंग की गई। जांच के दौरान मेडिकल स्टोर के अंदर से भारी मात्रा में प्रतिबंधित व अवैध नशीली दवाइयां बरामद की गईं। मौके से आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम परवेज पुत्र शराफत, निवासी मोहल्ला पावधोई, कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार बताया। आरोपी ने बताया कि वह मेडिकल स्टोर का संचालन कर रहा है और बी-फार्मा उसने किराए पर लिया हुआ है। अवैध रूप से नशीली कैप्सूल, टैबलेट व कफ सिरप बेचने की शिकायत के आधार पर दिनांक 30 दिसंबर 2025 को यह छापेमारी की गई।

संयुक्त टीम द्वारा की गई तलाशी में बड़ी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद होने पर कोतवाली ज्वालापुर में NDPS एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

बरामदगी का विवरण:

  • 20 गोली (Lorazepam)
  • 70 टैबलेट (Clonafit)
  • 14 टैबलेट (Spasnova)
  • 190 कैप्सूल (Spasmo)
  • 10 टैबलेट (Etion)
  • 43 टैबलेट (Alprazolam)
  • 37 टैबलेट (Uttracet)
  • ₹350 नगद
  • 01 एप्पल मोबाइल फोन
  • 31 बोतल Codectuss TR कफ सिरप
  • 13 बोतल Kuf-Relief कफ सिरप

पुलिस और ड्रग्स विभाग ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध नशीली दवाइयों की बिक्री के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *