प्रेस विज्ञप्ति
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 2027 में उत्तराखंड के सभी विधानसभा सीटों पर अपनी उम्मीदवार उतारेगी
उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार महिलाओं के लिए स्वरोजगार एवं छात्र-छात्राओं के लिए सर्वश्रेष्ठ शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करेगी एल जे पी (आर)
उत्तराखंड के बहुमुखी विकास के लिए पहाड़ी एवं मैदानी क्षेत्र के प्रति समर्पित होगी एलजेपी(आर)
हरिद्वार 30 अगस्त 2025 लोक जनशक्ति पार्टी( रामविलास) की ओर से हरिद्वार प्रेस क्लब में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसे प्रदेश प्रभारी पवन वर्मा प्रदेश अध्यक्ष केदारनाथ पंडित ने संयुक्त रूप से संबोधित किया अपने संबोधन में पवन वर्मा ने कहा उत्तराखंड में लोग जनशक्ति पार्टी के लिए अपार संभावनाएं हैं यहां कोई ठोस तीसरा विकल्प मौजूद नहीं है प्रदेश की जनता पलायन आपदा बेरोजगारी महिला सुरक्षा भ्रष्टाचार अपराध और भू माफिया जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रही है लेकिन वर्तमान सरकार इन मुद्दों पर ठोस कदम उठाने में असफल रही है कोई नीतियां बनी भी हैं तो वे धरातल पर लागू नहीं हो पा रही हैं जिससे जनता में असंतोष एवं वर्तमान सरकार के प्रति नाराजगी है
उन्होंने कहा उत्तराखंड में राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री चिराग पासवान जी के मार्गदर्शन में वर्ष 2027 के चुनाव के तैयारी में जुटी है सभी कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय किया जा रहा है एवं संगठन मजबूती से उत्तराखंड के सभी जिलों में अपना विस्तार कर रही है संगठन प्रदेश अध्यक्ष केदारनाथ पंडित के नेतृत्व में उत्तराखंड में नया राजनीतिक इतिहास रच रही है
प्रदेश प्रभारी ने स्पष्ट किया की राष्ट्रीय स्तर पर हमारा गठबंधन भाजपा के साथ है और वह मजबूती से चल भी रहा है परंतु लोग जान शक्ति पार्टी उत्तराखंड के सभी विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी को 2027 में चुनाव में उतरेगी स्वर्गीय रामविलास पासवान जी के पद चिन्ह एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी के मार्गदर्शन में हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं हमारा लक्ष्य जनता को एक सशक्त विकल्प देना है और हम इसी दिशा में संगठित होकर कार्य कर भी रहे हैं
पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष केदारनाथ पंडित ने कहा कि पार्टी मिशन 2027 के लिए पूरी तरह तैयार है सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिन-रात संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं और आने वाले समय में इसका असर पूरे प्रदेश में दिखाई देगा उन्होंने केंद्रीय संगठन प्रदेश प्रभारी एवं कार्यक्रम में मौजूद पत्रकार बंधुओ का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख उपाध्यक्ष संजीव शर्मा प्रधान महासचिव उमेश कुमार जय गोविंद गोविंद कुमार विशाल ठाकुर संजय कुमार दिनेश मोनिका वीरेंद्र सिंह रावत मोहम्मद नसीम अंसारी श्रवण कुमार राजपाल सिंह कार्यवाहक जिला अध्यक्ष हरिद्वार और इत्यादि उपस्थित रहे।


