कराटे चैंपियंस ने बढ़ाया हरिद्वार का मान

सात साल के निवान ने स्टेट कराटे प्रतियोगिता में जीता सिल्वर मेडल


हरिद्वार। कम उम्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर बच्चे आज समाज और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसी ही शानदार सफलता हासिल की है डीपीएस स्कूल के छात्र निवान ने, जिन्होंने स्टेट लेवल कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
सिर्फ सात वर्ष की आयु में निवान ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और आत्मविश्वास का बेहतरीन परिचय दिया। प्रदेशभर से आए खिलाड़ियों के बीच दमदार मुकाबला करते हुए उन्होंने अपने स्कूल डीपीएस और कराटे कोच रवि शंकर राय का नाम गौरवान्वित किया।
प्रतियोगिता में हरिद्वार के अन्य खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया। प्रियांशी ने कांस्य पदक हासिल किया, जबकि विवान प्रसाद ने भी कांस्य पदक जीतकर अपने माता-पिता और जिले का नाम रोशन किया।
बच्चों की इस उपलब्धि से परिवार, स्कूल प्रबंधन और प्रशिक्षकों में खुशी का माहौल है। कराटे कोच रवि शंकर राय ने कहा कि खिलाड़ी लगातार मेहनत कर रहे हैं और अब 31 मई को नेपाल में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में ये बच्चे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन करेंगे।
वहीं नन्हें खिलाड़ी निवानका सपना बड़ा होकर आईएएस अधिकारी बनने का है। खेल और पढ़ाई दोनों में आगे बढ़ने की उनकी लगन अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा बन रही है। स्कूल प्रबंधन और परिजनों ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *