उधार के पैसे मांगना पड़ा भारी! पत्रकार को मिली जान से मारने की धमकी, कॉल रिकॉर्डिंग बनी सबूत

उधार के पैसे मांगना पड़ा भारी! पत्रकार को मिली जान से मारने की धमकी, कॉल रिकॉर्डिंग बनी सबूत

कनखल स्थित पेट्रोल पंप मालिक के बेटे पर गंभीर आरोप, 4 साल से न रजिस्ट्री, न पैसा — अब धमकियों का खेल शुरू

हरिद्वार के कनखल क्षेत्र से एक चौंकाने वाला और गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ एक पत्रकार को जान से मारने की कथित धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। आरोप है कि कनखल में स्थित गणेश पेट्रोल पंप के मालिक के बेटे ने पैसे वापस मांगने पर पत्रकार को फोन पर धमकी दी।

पीड़ित पत्रकार के अनुसार, करीब 4 वर्ष पूर्व उसने पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को अपने किसी परिचित के माध्यम से प्रॉपर्टी खरीदने के उद्देश्य से बड़ी रकम उधार दी थी। यह प्रॉपर्टी मकान निर्माण के लिए ली जानी थी, लेकिन चार साल बीत जाने के बावजूद न तो प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री की गई और न ही उधार दी गई रकम वापस की गई।

जब पत्रकार ने हाल ही में अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोप है कि पेट्रोल पंप मालिक और उसका बेटा भड़क गया और फोन पर जान से मारने की धमकी दे डाली। पत्रकार के पास इस पूरी बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग मौजूद है, जिसे वह सबूत के तौर पर प्रस्तुत करने की बात कह रहा है।

मामले की गंभीरता इस बात से भी बढ़ जाती है कि धमकी एक पत्रकार को दी गई, जो न केवल कानून व्यवस्था बल्कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर भी सवाल खड़े करती है। पीड़ित पत्रकार ने कहा कि वह इस पूरे मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों और पुलिस प्रशासन से करने की तैयारी में है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने संज्ञान नहीं लिया, तो यह मामला किसी बड़े विवाद या अप्रिय घटना का रूप ले सकता है।

फिलहाल यह पूरा मामला कनखल क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और सभी की निगाहें पुलिस की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं। अभी तक पुलिस में कोई ठोस कार्यवाही नहीं की है।

नहीं भूलना चाहिए अभी कुछदिन पहले काशीपुर की घटना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *