उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय पंच कर्म विभाग ,ऋषिकुल परिसर हरिद्वार के तत्वाधान में इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ओंन रिसेंट एडवांसमेंट इन पंचकर्म 2025 का भव्य आयोजन दिनांक 29 एवं 30 सितंबर 2025 को किया जा रहा है।

प्रेस विज्ञप्ति
उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय पंच कर्म विभाग ,ऋषिकुल परिसर हरिद्वार के तत्वाधान में इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ओंन रिसेंट एडवांसमेंट इन पंचकर्म 2025 का भव्य आयोजन दिनांक 29 एवं 30 सितंबर 2025 को किया जा रहा है।
यह सम्मेलन आयुर्वेद और पंचकर्म चिकित्सा विज्ञान की नवीनतम प्रगति शोध और अनुभव साझा करने का एक अनूठा मंच सिद्ध होगा ।इस आयोजन का उद्देश्य ने केवल पंच कर्म चिकित्सा से क्षेत्र में नए आयाम को प्रस्तुत करना है बल्कि पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक शोध को एक साथ जोड़कर वैश्विक स्तर पर आयुर्वेद की प्रतिष्ठा को सुद्रढ करना भी है।
इस दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ उत्तराखंड के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह जी के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। साथ ही पतंजलि योगपीठ के संस्थापक सचिव श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी महाराज तथा उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर अरुण त्रिपाठी जी की गरिमामई उपस्थिति रहेगी। उनके सानिध्य में सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत होगी जो आयुर्वेदिक चिकित्सा जगत के लिए ऐतिहासिक महत्व रखेगी।
सम्मेलन के प्रथम दिवस में उद्घाटन सत्र के पश्चात विभिन्न वैज्ञानिक सत्रों का आयोजन होगा इस अवसर पर देश-विदेश के ख्याति प्राप्त विशेषज्ञ अपने शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे तथा पंच कर्म की पराशिंता और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के साथ इसके सामंजस्य पर अपने विचार साझा करेंगे जिसमें पाच कर्म विज्ञान के वैश्विक परिप्रेक्ष्य में उऋयन और ज्ञान विस्तार संभव होगा।
वैज्ञानिक सत्रों में विद्वतापूर्ण व्याख्यान प्रोफेसर डॉ आनंद चौधरी प्रोफेसर डॉक्टर अरुण गुप्ता प्रोफेसर डॉक्टर संतोष भादर तथा डॉक्टर संजीव रस्तोगी द्वारा दिए जाएंगे इन सत्रों की अध्यक्षता प्रोफेसर डॉक्टर उस निगम करेंगे।
दिन का समापन सांस्कृतिक संध्या के आयोजन से होगा जिसमें भारतीय परंपरा कला और संस्कृति की समृद्ध झलक प्रस्तुत की जाएगी यह संध्या प्रतिभागियों के लिए न केवल मनोरंजन बल्कि भारतीय जीवन दर्शन से जुड़ाव का अवसर भी होगी।
सम्मेलन के दूसरे दिन भी वैज्ञानिक सत्रों की श्रृंखला जारी रहेगी इसमें विशेष रूप से पंचकर्म चिकित्सा की प्रत्यक्ष प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी जिसमें आधुनिक प्रशिक्षण में पाच कर्म उपचार की कार्य विधियों का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान किया जाएगा यह प्रदर्शन चिकित्सकों और विद्यार्थियों दोनों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादाई होगा।
इसके साथ ही अंतर महाविद्यालयीय क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों के अंतिम वर्ष के विद्यार्थी भाग लेंगे यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के ज्ञान तैयारी और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को प्रोत्साहित करेगी।
सम्मेलन का समापन एक भव्य valedictory session के साथ होगा इस सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में पधारेंगे माननीय विधायक श्री आदेश चौहान (रानीपुर) माननीय विधायक श्री मदन कौशिक (हरिद्वार) प्रोफेसर डॉक्टर अरुण त्रिपाठी (कुलपति उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय) डॉ नरेंद्र शर्मा (कुलपति मदरहुड यूनिवर्सिटी) समापन सत्र में प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा तथा पुरस्कार वितरण समारोह भी संपन्न होगा इस प्रकार यह सम्मेलन में केवल शैक्षिक दृष्टि से उपयोगी रहेगी बल्कि प्रतिभागियों के लिए प्रेरणादायक अनुभव भी प्रदान करेगा इस कार्यक्रम का आयोजन प्रोफेसर डॉक्टर आलोक कुमार श्रीवास्तव के द्वारा होगा और आयोजन अध्यक्ष प्रोफेसर डॉक्टर केके शर्मा रह।गे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *