अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन उत्तराखंड प्रदेश इकाई ने किया विद्यालय सेवा का भव्य आयोजन, बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान


अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन उत्तराखंड प्रदेश इकाई ने किया विद्यालय सेवा का भव्य आयोजन, बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान


हरिद्वार। अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की नवगठित उत्तराखंड प्रदेश इकाई द्वारा अल्प समय में ही जनहित के सामाजिक कार्यों को प्राथमिकता देते हुए एक सराहनीय पहल की गई। इसी क्रम में आज दिनांक 15 दिसंबर 2025, सोमवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, विकासखंड बहादराबाद में विद्यालय सेवा का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। 🎉

सेवा से संस्कार, संस्कार से समाज” की भावना को आगे बढ़ाते हुए यह आयोजन अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय चेयरमैन (स्वच्छ भारत अभियान) एवं उत्तराखंड प्रदेश की केंद्रीय पर्यवेक्षक डॉ. सरिता अग्रवाल जी के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का सफल नेतृत्व उत्तराखंड प्रदेश इकाई की ऊर्जावान अध्यक्षा श्रीमती उर्मिला अग्रवाल जी एवं कर्मठ सचिव श्रीमती नीतू गुप्ता जी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों को 🎒 आवश्यक उपयोगी सामग्री एवं 💖 प्रोत्साहन स्वरूप उपहार वितरित किए गए, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी झलक उठी और उनका आत्मविश्वास बढ़ा।

इस प्रेरणादायी सेवा कार्य के लिए श्रीमती उर्मिला अग्रवाल जी एवं श्रीमती नीतू गुप्ता जी को उनके अद्वितीय प्रयासों हेतु हार्दिक धन्यवाद एवं साधुवाद दिया गया। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन उत्तराखंड प्रदेश हरिद्वार इकाई एवं विद्यालय प्रशासन को उनके सहयोग और समर्थन के लिए भी आभार व्यक्त किया गया।

सम्मेलन की सकारात्मक सोच और निरंतर सेवा प्रयासों से समाज निश्चित रूप से लाभान्वित होगा। पूर्ण विश्वास है कि भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन लगातार होता रहेगा। 🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *