आगामी त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में सर्वसमाज के लोगो, व्यापार मण्डल व संभ्रांत नागरिकों के साथ किया गया गोष्ठी का आयोजन

🔶आगामी त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में सर्वसमाज के लोगो, व्यापार मण्डल व संभ्रांत नागरिकों के साथ किया गया गोष्ठी का आयोजन

🔷पर्वो को आपसी भाईचारे के साथ सकुशल रूप से सम्पन्न कराने में मांगा सहयोग

✳️यातायात व्यवस्था, अतिक्रमण, सुरक्षा व्यवस्था, वाहन पार्किग आदि विषय पर की गई विस्तृत चर्चा।एसएसपी दून द्वारा सभी अधीनस्थों को गोष्ठी का आयोजन किये जाने हेतु किया गया है निर्देशित

आगामी त्योहरी सीजन के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन मे जनपद के नगर तथा देहात के सभी थाना क्षेत्रों के प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में आगामी धनतेरस, दीपावली एवं गोवर्धन पूजा पर्वों के दृष्टिगत व्यापार मण्डल तथा सर्व समाज के व्यक्तियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी में उपस्थित व्यापारियों तथा आम जनमानस को निम्न बिन्दुओ का पालन किये जाने के संबंध में अवगत कराया गया।

1- दुकानों के बाहर अतिक्रमण न करें तथा वाहनों को निर्धारित स्थान पर ही पार्क करें।
2- ज्वैलरी शॉप में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से क्रियाशील रखें।
3- संदिग्ध व्यक्तियों अथवा लावारिस हालत में मिले संदिग्ध सामान की सूचना पुलिस को दें।
4- पेट्रोल, गैस सिलेंडर व ज्वलनशील वस्तुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें।
5- त्योहारों पर नकदी लेन देन बढ़ने के कारण अतिरिक्त सतर्कता बरतें।
6- पटाखों की दुकानो को निर्धारित स्थानों पर ही लगायें।
7- भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बच्चों पर विशेष ध्यान दें।
8- पुलिस द्वारा संचालित की जा रही अस्थायी पार्किंग तथा बैरिकेडिंग व्यवस्थाओ का पालन करें।
9- किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नं0- 112 को सूचित करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *