हरिद्वार में खेल महाकुंभ 2025 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न
प्रेस विज्ञप्ति
हरिद्वार, 22 नवंबर 2025
क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार प्रमोद चन्द्र पाण्डेय ने अवगत कराया कि प्रमुख सचिव, खेल एवं युवा कल्याण उत्तराखण्ड शासन तथा मा० मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में आगामी खेल महाकुम्भ 2025 प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन हेतु तैयारी बैठक आयोजित की गई।
खेल महाकुंभ प्रतियोगिता युवा कल्याण विभाग, खेल विभाग एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में न्याय पंचायत, विकासखण्ड, जनपद एवं राज्य स्तर पर आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिताओं में जनप्रतिनिधि ट्रॉफी, मा० विधायक ट्रॉफी, मा० सांसद ट्रॉफी तथा मा० मुख्यमंत्री ट्रॉफी भी शामिल होगी।
प्रतियोगिता 14 वर्ष एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों हेतु आयोजित की जाएगी। प्रतिभागियों हेतु पंजीकरण Khelmahakumbh2025.khelouk.in पोर्टल पर अनिवार्य किया गया है।
खिलाड़ियों के पंजीकरण, खेल स्थलों के चयन तथा निर्णायक मंडल की व्यवस्था को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से यह बैठक आज दिनांक 22 नवंबर 2025 (शनिवार) को उपरान्ह 12:00 बजे युवा कल्याण विभाग परिसर, हरिद्वार में आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी श्री प्रमोद चन्द्र पाण्डेय ने की। बैठक में नोडल अधिकारी व्यायाम प्रशिक्षक मुकेश कुमार भट्ट, सभी क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, जिला स्तरीय खेल समन्वयक, ब्लॉक स्तर के खेल समन्वयक, जिला खेल अधिकारी, खेल संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा समस्त अवैतनिक खेल प्रशिक्षक एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

