मानवता को शर्मसार करने वाली घटना पर हरिद्वार पुलिस का सख़्त एक्शन, 05 आरोपी गिरफ्तार

मानवता को शर्मसार करने वाली घटना पर हरिद्वार पुलिस का सख़्त एक्शन, 05 आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक अमानवीय वीडियो का संज्ञान लेते हुए हरिद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 01 महिला सहित कुल 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वायरल वीडियो में एक महिला को खंभे से बांधकर बेरहमी से मारपीट करते हुए दिखाया गया था, जिसने समाज को झकझोर कर रख दिया।

जांच में सामने आया कि यह घटना लेबर कॉलोनी, सेक्टर–02, बीएचईएल क्षेत्र की है। पीड़ित महिला के बेटे की शिकायत पर कोतवाली रानीपुर में 06 आरोपियों के विरुद्ध मु0अ0सं0–495/2025 धारा 79, 117(4), 126(2), 127(2), 115(2), 352, 351 बी.एन.एस. के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 05 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तार आरोपी—

  1. राहुल पुत्र मुन्दिका प्रसाद
  2. इन्दर पुत्र मुन्दिका प्रसाद
  3. राकेश पुत्र रामशरण
  4. आशु पुत्र सोनू
  5. एक महिला
    (समस्त निवासी—लेबर कॉलोनी, रानीपुर)

हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख़्त से सख़्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *