📰
हरिद्वार पुलिस ने घर से भटके दो बच्चों को सुरक्षित पहुंचाया परिवार के पास
हरिद्वार। कोतवाली गंगनहर क्षेत्र में घर से भटके हुए दो मासूम बच्चों को हरिद्वार पुलिस ने खोजकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया।
दिनांक 25 नवंबर 2025 को कोतवाली क्षेत्र के पास जनता द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से दो छोटे बच्चों को पुलिस के सुपुर्द किया गया। बच्चे अपना नाम बताने में सक्षम थे, लेकिन वे अपने निवास स्थान की जानकारी देने में असमर्थ थे।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर एवं पुलिस टीम द्वारा बच्चों के परिजनों की तलाश हेतु तत्काल प्रयास शुरू किए गए। लगातार जानकारी एकत्रित करने और संपर्क साधने के बाद दोनों बच्चों के माता-पिता से संपर्क स्थापित कर उन्हें सूचना दी गई और थाने बुलाया गया।
थाना गंगनहर पहुंचने पर सत्यापन उपरांत दोनों बच्चों को सकुशल परिजनों के हवाले किया गया। अपने बच्चों को सुरक्षित पाकर परिजनों ने हरिद्वार पुलिस के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
🔹 सुपुर्द किए गए बच्चों का विवरण:
- कारव, पुत्र दीपक
निवासी: पूर्वी अंबर तालाब
आयु: 4 वर्ष - तनिष्क, पुत्री नीतू विहार
निवासी: पूर्वी अंबर तालाब
आयु: 4 वर्ष
हरिद्वार पुलिस द्वारा किया गया यह कार्य मानवीय संवेदनशीलता, त्वरित कार्यवाही एवं समाज की सुरक्षा के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

