कोतवाली रानीपुर
“डॉक्टर को फोन से डरा धमकाकर रंगदारी मांगने वाले दो आरोपियो को हरिद्वार पुलिस ने 24 घण्टो के भीतर ही धर दबोचा”
“डॉक्टर से मांगी थी, साढे तीन लाख की रंगदारी, पैसे न देने पर दी थी गोली मारने की धमकी ”
वारदात को अंजाम देने जाते हुए आरोपियों को हरिद्वार पुलिस ने लिया हिरासत में
आरोपी द्वारा घटना के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला अवैध तमंचा व चाकू किया गया बरामद
दिनांक 01.11.2025 को कोतवाली रानीपुर पर वादी भावेस प्रताप चन्देला पुत्र डॉ0 जितेन्द्र चन्देला नि0 एच-10 शिवलोक कालोनी रानीपुर हरिद्वार द्वारा सूचना दी कि मोबाइल नम्बर धारक आजाद गुज्जर निवासी कुँआखेडा लक्सर हरिद्वार ने उनसे एक आश्रम बनाने के नाम पर ₹3,50,000/- की माँग की गयी एवं न देने पर उन्हे तथा उनके परिवार को गोली से मारने की धमकी दी गयी ।
उक्त सूचना पर तत्काल थाने मु0अ0सं0 441/25 अभियोग पंजीकृत किया गया ।
उक्त घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में तत्काल रानीपुर पुलिस द्वारा नामजद आरोपी आजाद गुज्जर की सुरागरसी, पतारसी कर तलाश की गयी, तदोपरान्त काफी प्रयासो के उपरान्त पुलिस टीमो द्वारा 24 घण्टो के अन्दर ही मुखबिर की सूचना पर दिनांक 01.11.2025 की रात्रि को ही सेक्टर-1 स्थित बी0एच0ई0एल0 मेटिरियल गेट के पास से दो आरोपियो 1- आजाद पुत्र महिपाल निवासी ग्राम कुंवाखेडा थाना लक्सर हरिद्वार उम्र 32 वर्ष व 2. सुरेन्द्र गुर्जर पुत्र बासी निवासी ग्राम कुंवाखेडा थाना लक्सर हरिद्वार उम्र 63 वर्ष को मो0सा0 स्पलेण्डर सहित दबोचकर आरोपी आजाद के कब्जे से एक अदद देशी तमंचा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस व आरोपी सुरेन्द्र के कब्जे से एक अदद अवैध चाकू की बरामदगी की गयी ।
आरोपियो द्वारा पूछताछ पर बताया कि दोनो एक ही गांव के रहने वाले है, तथा दिनांक 31.10.2025 की शाम को दोनो एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे, तथा शराब पीते हुये आजाद ने अपने मोबाईल फोन से डा0 चन्देला के मोबाईल नम्बर पर कॉल कर एक आश्रम बनाने के नाम पर तीन लाख पचास हजार रुपयों का बन्दोबस्त करने को कहा था, तथा पैसे न देने पर उसे बच्चों सहित गोली मारने की धमकी दी थी, सोचा था कि डा0 से पैसे मिलने पर आपस में बांट लेंगे लेकिन वह डाक्टर हमारी बात नहीं माना व पैसे नहीं दिये, इस कारण आज हम दोनों तमंचा व चाकू लेकर मोटर साईकिल से डॉक्टर को धमकाने के लिये आये थे ।
नाम पता आरोपी
1- आजाद पुत्र महिपाल निवासी ग्राम कुंवाखेडा थाना लक्सर हरिद्वार उम्र 32 वर्ष
2- सुरेन्द्र गुर्जर पुत्र बासी निवासी ग्राम कुंवाखेडा थाना लक्सर हरिद्वार उम्र 63 वर्ष
बरामदगी-
1- एक अदद तमंचा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस
2- एक अदद अवैध चाकू
3- मो0सा0 स्पलेण्डर

