हरिद्वार से एक शर्मनाक वारदात सामने आई है। जहां एक कलयुगी पिता ने रिश्तों को शर्मसार करते हुए अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया
बेटी के गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर आरोपी ने गर्भपात की दवा खिलाकर तथ्य छिपाने की कोशिश भी की, जिससे नाबालिग की हालत खराब हो गई, और अस्पताल पहुंचकर पूरा मामला सामने आया।
बताया जा रहा है कि आरोपी पिता चार बेटियों का बाप है। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि पीड़िता सबसे छोटी बेटी थी। आरोपी की पत्नी की मृत्यु कुछ साल पहले हो चुकी है।
नाबालिग इंस्टाग्राम पर एक युवक के भी संपर्क में आई, जिस के द्वारा भी नाबालिग का कई बार शारीरिक शोषण किया गया। आरोपी युवक का नाम प्रियांश है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है
हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र का है मामला

