19 जुलाई को निकलेगी भव्य श्री जगन्नाथ रथ यात्रा,

19 जुलाई को निकलेगी भव्य श्री जगन्नाथ रथ यात्रा, श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील

हरिद्वार। धर्म, भक्ति और आस्था के महापर्व श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का भव्य आयोजन 19 जुलाई 2026 (रविवार) को ज्वालापुर में किया जाएगा। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित रथ यात्रा में शामिल होकर भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

रथ यात्रा का शुभारंभ सायं 4:00 बजे पुल जटवाड़ा, ज्वालापुर से होगा। यात्रा शिव मार्केट, घास मंडी, चौक बाजार, सर्राफा बाजार, कटहरा बाजार और गुरुद्वारा रोड होते हुए श्री राम चौक, ज्वालापुर पहुंचेगी। इसके उपरांत रात्रि 8:00 बजे गंगा पैलेस, ज्वालापुर में यात्रा का समापन एवं भव्य भोजन प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार ब्रह्माण्ड पुराण में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में सहभागी बनने का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि रथ यात्रा में भाग लेने, रथ की रस्सी खींचने और भगवान के दर्शन करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।

आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से रथ यात्रा के मार्ग पर स्वागत, पुष्प वर्षा एवं अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है।

संवाददाता : शिप्रा अग्रवाल
अखंड आवाज़ न्यूज, हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *