हरिद्वार में माँ गंगा भागीरथी कथा का भव्य आयोजन, 21 से 27 दिसंबर तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान

हरिद्वार में माँ गंगा भागीरथी कथा का भव्य आयोजन, 21 से 27 दिसंबर तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान

हरिद्वार।
धार्मिक नगरी हरिद्वार में माँ गंगा भागीरथी कथा एवं कलश यात्रा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह पावन आयोजन 21 दिसंबर 2025 से 27 दिसंबर 2025 तक आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

कार्यक्रम की शुरुआत 21 दिसंबर को प्रातः 9 बजे श्री गणेश पूजा से होगी, जिसके पश्चात प्रातः 10 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से सायं 6 बजे तक माँ गंगा भागीरथी कथा का वाचन किया जाएगा।

कथा का आयोजन श्रवणनाथ मठ ज्ञान लाइब्रेरी में किया जा रहा है। कथा व्यास के रूप में पं. राजीव डडरियाल (देवड़ा) श्रद्धालुओं को माँ गंगा की महिमा और भागीरथी अवतरण की पावन कथा से भावविभोर करेंगे।

इस धार्मिक आयोजन का आयोजन समस्त गंगा भक्तों द्वारा हरिद्वार गंगा तीर्थ के तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

आयोजन से संबंधित जानकारी एवं संपर्क के लिए
मोबाइल नंबर: 9927534321, 9917064960 पर संपर्क किया जा सकता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *