वैश्य कुमार समाज (रजि.) कनखल में गोवर्धन पूजा व भोग का भव्य आयोजन
कनखल स्थित वैश्य कुमार समाज (रजि.) द्वारा आज गोवर्धन पूजा एवं गोवर्धन भोग का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक श्रद्धा के साथ किया गया। समाज के अध्यक्ष श्री गगन जी ने इस अवसर पर कहा कि हमारा उद्देश्य वैश्य समाज को एक अखंड संगठन के रूप में जोड़ना है, ताकि समाज की एकता और प्रगति को नई दिशा मिल सके।
कार्यक्रम में हरिद्वार के सभी सेवक मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित रहे। आयोजन में समाज के अनेक पदाधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई, जिनमें —
उपाध्यक्ष रचित अग्रवाल, महामंत्री प्रदीप गुप्ता, मंत्री ऋषभ गोयल, नामित गोयल कोषाध्यक्ष,समीर गुप्ताऑडिटर, अजय गोयल प्रबंधन मंत्री, संजीव कुमार अग्रवाल संपदा मंत्री आशीष बंसल भंडार मंत्री ,अक्षय गोयल प्रचार मंत्री, प्रतीक गुप्ता, सहित योगेश गर्ग, दीपक बंसल, संजय गुप्ता, शैलेश गुप्ता, इशांत सिंगल, पराग गुप्ता, अरविंद गुप्ता, नीरज अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
पूरे आयोजन स्थल पर भक्ति, उल्लास और सामाजिक एकता का सुंदर संगम देखने को मिला। सभी सदस्यों ने मिलकर गोवर्धन पर्व को धूमधाम से मनाया और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना कर समाज की उन्नति और सौहार्द की कामना की।

