पटाखे छोड़ना पड़ा भारी — भगवानपुर पुलिस ने सीज की मॉडिफाइड साइलेंसर वाली मोटरसाइकिल
हरिद्वार। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान के तहत थाना भगवानपुर पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए एक मोटरसाइकिल को सीज किया है।
पुलिस टीम द्वारा कस्बा भगवानपुर में चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल संख्या UK 17 A 3629 को रोका गया, जिसमें मॉडिफाइड साइलेंसर लगा हुआ था जो पटाखे जैसी तेज आवाज उत्पन्न कर रहा था। यह कार्यवाही ध्वनि प्रदूषण मानकों के उल्लंघन के तहत की गई।
पुलिस ने वाहन को मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं में सीज कर आवश्यक कार्रवाई की है।
यह अभियान स्कूल, कॉलेज और कस्बों में अनावश्यक रूप से घूमने वाले युवकों की जांच एवं वाहन नियमों के पालन सुनिश्चित करने हेतु चलाया जा रहा है।
भगवानपुर पुलिस ने कहा कि इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में शांति एवं यातायात अनुशासन बना रहे।
🚔 पुलिस की अपील: आमजन से अनुरोध है कि वे अपने वाहनों पर वैध नंबर प्लेट का उपयोग करें और मॉडिफाइड साइलेंसर या ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले उपकरणों से दूर रहें।

