करवा चौथ पर महिलाओं को तोहफ़ा।

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तराखंड///

करवा चौथ पर महिलाओं को तोहफ़ा।

उत्तराखंड सरकार ने करवा चौथ के मौके पर महिला कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। राज्यपाल की मंज़ूरी से शासन ने 10 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) को पूरे प्रदेश में कार्यरत महिला कर्मचारियों के लिए सरकारी अवकाश घोषित किया है।

यानि शुक्रवार को प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तरों, शिक्षण संस्थानों और सरकारी प्रतिष्ठानों में काम करने वाली महिलाएं छुट्टी का आनंद ले सकेंगी। सरकार के इस फैसले से महिलाओं में खुशी की लहर है।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना पर सचिव विनोद कुमार सुमन के हस्ताक्षर हैं। आदेश रात को जारी किया गया और इसे तत्काल प्रभाव से लागू माना गया है।

अब करवा चौथ पर उत्तराखंड की सरकारी महिला कर्मचारियों को घर-परिवार के साथ त्योहार मनाने का पूरा वक्त मिलेगा शासन का ये फैसला महिलाओं के लिए एक त्योहारी तोहफ़ा साबित हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *