गणपति विसर्जन कार्यक्रम (शिवलोक)

गणपति विसर्जन कार्यक्रम (शिवलोक)

एक दंतेय कमेटी, शिवलोक की ओर से इस वर्ष भी 4वें साल गणपति महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। 11 दिनों तक लगातार भक्तों का आना-जाना लगा रहा और सभी ने बड़चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिदिन प्रभु गणपति की आरती, भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण किया गया।

गणपति बप्पा के चरणों में 56 भोग अर्पित किए गए और बच्चों तथा महिलाओं ने नृत्य, भजन व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। विसर्जन शोभायात्रा में ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ भक्तगण पूरे जोश और उल्लास से शामिल हुए।

सभी श्रद्धालुओं ने मिलकर गणपति बप्पा से सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की और अगले वर्ष पुनः आने का आग्रह किया—
“गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *