हरिद्वार की आवाज बनेगा ‘गंगा नगरी समाचार’, जल्द होगा आगाज

हरिद्वार की आवाज बनेगा ‘गंगा नगरी समाचार’, जल्द होगा आगाज

हरिद्वार। हरिद्वार की धरती से स्थानीय पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई पहल के रूप में ‘गंगा नगरी समाचार’ नाम से हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल जल्द ही पाठकों के बीच आने वाला है। समाचार पत्र के माध्यम से हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

‘गंगा नगरी समाचार’ में स्थानीय प्रशासन, नगर निगम, पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार, धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ आमजन से जुड़े मुद्दों और जनसमस्याओं को प्रमुख स्थान दिया जाएगा। इसके साथ ही हरिद्वार की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान से जुड़ी गतिविधियों, गंगा से संबंधित विषयों तथा शहर के विकास से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा।

समाचार पत्र प्रबंधन के अनुसार ‘गंगा नगरी समाचार’ का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर लोगों की आवाज को सामने लाना और क्षेत्र की महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना है। समाचार पत्र के साथ डिजिटल न्यूज पोर्टल के माध्यम से भी खबरों को तेजी से पाठकों तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।

समाचार पत्र के संपादक रोहित वर्मा ने बताया कि आज के डिजिटल दौर में प्रिंट मीडिया के साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म भी बेहद महत्वपूर्ण है। इसी उद्देश्य से ‘गंगा नगरी समाचार’ को समाचार पत्र के साथ डिजिटल माध्यम पर भी मजबूत रूप से स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों की छोटी-बड़ी खबरों को स्थान देना, जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और सकारात्मक एवं जनहितकारी पत्रकारिता को आगे बढ़ाना ‘गंगा नगरी समाचार’ की प्राथमिकता रहेगी।

प्रकाशन संबंधी विशेष सूचना

‘गंगा नगरी समाचार’ का प्रकाशन फिलहाल साप्ताहिक समाचार पत्र के रूप में किया जाएगा। आने वाले समय में पाठकों के बढ़ते विश्वास, सहयोग और विस्तार के साथ इसे दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी प्रकाशित एवं प्रसारित करने का प्रयास किया जाएगा।

‘गंगा नगरी समाचार’ के जल्द ही पाठकों के बीच आने की खबर से स्थानीय पत्रकारिता और मीडिया जगत से जुड़े लोगों में भी उत्साह है। आने वाले समय में यह समाचार पत्र हरिद्वार की स्थानीय खबरों के लिए एक नए मंच के रूप में अपनी पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

जल्द आपके बीच—आपकी खबर, आपकी आवाज़, ‘गंगा नगरी समाचार’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *