कार्तिक पूर्णिमा पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं का सैलाब, फुल पैक शहर में जाम के हालात


कार्तिक पूर्णिमा पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं का सैलाब, फुल पैक शहर में जाम के हालात
कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर हरिद्वार में आस्था का अभूतपूर्व सैलाब उमड़ पड़ा है। तड़के से ही लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए हर की पौड़ी, भीमगोड़ा, विष्णुघाट और आसपास के घाटों पर पहुंच रहे हैं। गंगा तटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते हरिद्वार शहर फुल पैक हो गया है।

चारों ओर भक्तों का जनसैलाब और वाहनों की लंबी कतारों के कारण जगह-जगह जाम की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन और पुलिस द्वारा लगातार ट्रैफिक को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं, मगर भीड़ के आगे सभी व्यवस्थाएं छोटी पड़ती नजर आ रही हैं।

गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए देशभर से लाखों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे हैं। घाटों पर “हर हर गंगे” और “गंगा मैया की जय” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा है।

प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है, ड्रोन कैमरों से भीड़ की निगरानी की जा रही है और एनडीआरएफ की टीमें घाटों पर मुस्तैद हैं।
श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा के इस पवित्र स्नान को पुण्य प्राप्ति का सबसे बड़ा अवसर मानते हुए गंगा में डुबकी लगाकर अपनी आस्था व्यक्त कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *