फायर यूनिट की त्वरित कार्रवाई से मंगलौर में चाय की दुकान में लगी आग पर पाया काबू, लाखों की संपत्ति जलने से बची
फायर स्टेशन रुड़की, जनपद हरिद्वार
दिनांक: 19/11/2025
देर रात फायर यूनिट मंगलौर को मिली सूचना के आधार पर फायर यूनिट मंगलौर तथा थाना मंगलौर पुलिस टीम तत्काल लंढौरा रोड, मंगलौर स्थित घटना स्थल पर पहुंची। मौके पर पहुंचकर मोटर फायर इंजन से होज़ पाइप फैलाकर पंपिंग की गई तथा चाय की दुकान में लगी आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया।
तेज़ और प्रभावी कार्रवाई के कारण आग को अन्य दुकानों में फैलने से रोका जा सका। दुकान के अंदर रखा काफी सामान जल गया तथा दीवारें क्षतिग्रस्त हुईं, लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। दुकान स्वामी मुस्तफिक निवासी मंगलौर भी मौके पर मौजूद रहे।
आग लगने के कारणों तथा नुकसान के विस्तृत विवरण की जांच की जा रही है। कोतवाली मंगलौर पुलिस बल भी पूरे समय स्थल पर मौजूद रहा।
फायर यूनिट के समयबद्ध रिस्पांस टाइम और त्वरित कार्रवाई से आसपास की लाखों की संपत्ति को जलने से बचा लिया गया।

