सिडकुल पुलिस
बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखा फोड़कर लोगों को परेशान करने वाला चालक दबोचा गया
सिडकुल क्षेत्र में बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे जैसी तेज़ आवाज़ निकालकर आमजन को परेशान करने वाले एक चालक को सिडकुल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पकड़ लिया।
पुलिस द्वारा संबंधित बुलेट बाइक का मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत चालान किया गया।
साथ ही चालक को कड़ी चेतावनी देते हुए भविष्य में इस प्रकार की हरकत न करने की हिदायत दी गई।

