भगवानपुर चंदनपुर में 30 वर्ष से बंद पड़ी चकरोड़ खुली, प्रशासन ने कराया कब्जा मुक्त।

भगवानपुर चंदनपुर में 30 वर्ष से बंद पड़ी चकरोड़ खुली, प्रशासन ने कराया कब्जा मुक्त।

हरिद्वार।भगवानपुर चंदनपुर में लगभग 30 वर्षों से बंद पड़ी चकरोड़ और नाली को प्रशासन ने बुधवार को कब्जा मुक्त कराकर फिर से चालू करा दिया। जिलाधिकारी हरिद्वार के निर्देशों एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रूड़की के आदेश के तहत यह कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार मंगलौर युसूफ अली, राजस्व निरीक्षक ओम प्रकाश तथा राजस्व उपनिरीक्षक सविता बगवाड़ी और पंकज राजपूत की टीम मौके पर मौजूद रही। टीम ने संबंधित खसरा संख्या की चकरोड़ और नाली से अवैध कब्जा हटवाया और मार्ग को पूरी तरह खुलवाया।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार यह चकरोड़ करीब तीन दशक से बंद थी, जिससे आवागमन में भारी दिक्कतें आ रही थीं। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और टीम का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *