गोली से भी तेज आवाज करने वाली बुलेट मोटरसाइकिल सीज

गोली से भी तेज आवाज करने वाली बुलेट मोटरसाइकिल सीज

पटाखे मारने वाले वाहनों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई

दिनांक 10/ 12 /2025 को थाना कोतवाली रुड़की की पुलिस टीम थाना क्षेत्र सिविल लाइन मार्केट में गस्त में मामूर थी, दोराने अगस्त एक मोटरसाइकिल चालक अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से फायर जैसी आवाज करते हुए मिला। जिसको रोक कर चेक किया गया तो चालक द्वारा मोटरसाइकिल में मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर गोली से भी तेज आवाज वाले पटाखे मारते हुए पाया गया।

वाहन को एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए सीज कर थाने पर दाखिल किया गया। वाहन चालक नाबालिक पाया गया जिसके परिजनों को बुलाकर उनकी सुपुर्दगी में दिया गया।
वाहन चालक एवं चालक के पिता के विरुद्ध एमवी एक्ट के अधीन वैधानिक कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *