भाजपा ने किया दसलक्षण पर्व रथ महोत्सव का स्वागत, नगीना संयोजक रजनी कालरा बोलीं- ऐसे आयोजन समाज के लिए प्रेरणास्रोत

भाजपा ने किया दसलक्षण पर्व रथ महोत्सव का स्वागत, नगीना संयोजक रजनी कालरा बोलीं- ऐसे आयोजन समाज के लिए प्रेरणास्रोत

बिजनौर जिले के किरतपुर शहर में आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित दसलक्षण पर्व रथ महोत्सव का भव्य स्वागत किया गया। यह स्वागत मंडल अध्यक्ष गौरव जी के आवास पर किया गया, जहां भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही।

कार्यक्रम में विशेष रूप से नगीना विधानसभा संयोजक रजनी कालरा, वरिष्ठ कार्यकर्ता अनुज अग्रवाल, मोनिका कालरा, बिना राणा, शिखा पाराशर, महामंत्री शिवम सिंघल, हनी जैन, दीपक जैन सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने मिलकर धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण में रथ महोत्सव का स्वागत किया।

इस अवसर पर नगीना विधानसभा संयोजक रजनी कालरा ने कहा कि “इस तरह के कार्यक्रम शहर में लगातार होते रहने चाहिए। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी सद्भाव, प्रेरणा और संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। यह न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक हैं बल्कि सामाजिक एकता का भी संदेश देते हैं।”

कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केंद्र भक्ति संगीत, पुष्प वर्षा और आत्मीय स्वागत ने पूरे माहौल को भव्य और उत्साहपूर्ण बना दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी इस तरह के आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया और भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *