ऑपरेशन कालनेमी” में बड़ी सफलता

🚨”ऑपरेशन कालनेमी” में बड़ी सफलता — सिडकुल पुलिस ने 12 फर्जी बाबाओं को किया गिरफ्तार🚨

हरिद्वार। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन कालनेमी” अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना सिडकुल पुलिस ने छापेमारी करते हुए नवोदय नगर क्षेत्र में बाबाओं का भेष धारण कर तंत्र–मंत्र, जादू–टोना और अंधविश्वास फैलाने वाले कुल 12 संदिग्ध बहरूपियों को गिरफ्तार किया है।

अभियान के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति साधु–संत का रूप धरकर श्रद्धालुओं को जादू-टोना, तंत्र-मंत्र और चमत्कार का भ्रम दिखाकर ठगी व धोखाधड़ी कर रहे हैं। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी आरोपियों को हिरासत में लिया और उनके खिलाफ धारा 172(2) BNSS के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार ये आरोपी न केवल अंधविश्वास फैला रहे थे, बल्कि क्षेत्र में भीड़ जुटाकर संभावित कानून–व्यवस्था की स्थिति भी पैदा कर रहे थे।

SSP हरिद्वार ने कहा—
“जनपद में किसी भी प्रकार के धार्मिक बहरूपियों, धोखेबाजों और अंधविश्वास फैलाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। अभियान आगे भी जारी रहेगा।”

📌 गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम:
(नीचे सूचीबद्ध सभी व्यक्ति बाबाओं का भेष धारण किए हुए थे।)

  1. राकेश सिंह (47 वर्ष)
  2. राम सिंह (65 वर्ष)
  3. जितेंद्र (46 वर्ष)
  4. राजेंद्र (65 वर्ष)
  5. विजेंद्र सिंह (70 वर्ष)
  6. गुल्ली सिंह (35 वर्ष)
  7. बबली (40 वर्ष)
  8. ब्रजपाल (40 वर्ष)
  9. विनोद सिंह (30 वर्ष)
  10. संजय सिंह (30 वर्ष)
  11. करतार सिंह (58 वर्ष)
  12. असल सिंह (60 वर्ष)

पुलिस ने अपील की है कि अगर कोई व्यक्ति धार्मिक चेहरा बनकर धोखाधड़ी, चमत्कार या तंत्र-मंत्र का भ्रम फैलाने का प्रयास करे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *