📰 बड़ी खबर: उत्तराखंड सरकार का किसानों के हित में ऐतिहासिक फैसला
हरिद्वार/देहरादून।
प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने गन्ने के समर्थन मूल्य में ₹35 प्रति क्विंटल की वृद्धि करते हुए इसे बढ़ाकर ₹405 प्रति क्विंटल करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय किसानों की मेहनत का सम्मान और उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।
राज्य मंत्री सुनील सैनी ने बताया कि जनप्रतिनिधियों एवं किसानों के मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर किए गए आग्रह के बाद मुख्यमंत्री जी ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि वे किसानों के सच्चे हितैषी हैं।
सुनील सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन किसानों के पास कृषि भूमि है और वे किसी अन्य सरकारी पेंशन के पात्र नहीं हैं, ऐसे किसान परिवारों को ₹6,000 वार्षिक सम्मान निधि के रूप में डीबीटी के माध्यम से तीन किश्तों में राशि उपलब्ध कराई जा रही है। इस योजना के माध्यम से किसानों को समय पर खाद-बीज क्रय करने में सुविधा होगी और उन्हें साहूकारों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री प्राकृतिक कृषि योजना के अंतर्गत उत्तराखंड में रसायनमुक्त और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस योजना के तहत:
- 6400 हेक्टेयर भूमि पर जीरो इनपुट खेती
- 8400 मीट्रिक टन प्राकृतिक उत्पादों की पैदावार का लक्ष्य
- मिट्टी को रसायनमुक्त और उपजाऊ बनाने पर जोर
यह योजना न केवल किसानों की आय बढ़ाएगी बल्कि उत्तराखंड की कृषि भूमि और पर्यावरण को भी सुरक्षित करेगी।
सुनील सैनी ने कहा कि धामी सरकार समय-समय पर किसानों को आर्थिक और तकनीकी रूप से सशक्त करने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा—
“किसान मजबूत तो उत्तराखंड मजबूत।”
अंत में उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का किसानों की खुशहाली के लिए यह ऐतिहासिक निर्णय लेने पर आभार व्यक्त किया।
📌 उत्तराखंड का किसान आज गर्व महसूस कर रहा है।

