SuryaKumar Yadav Explosive Statement: भारत ने पाकिस्तान को फाइनल में उधेड़ते हुए 9वीं बार एशिया कप की ट्रॉफी पर कब्जा किया है. टीम इंडिया के एशिया कप 2025 की ट्रॉफी जीतने के बाद आधी रात को एक ऐसा विवाद हो गया, जो क्रिकेट के मैदान पर इससे पहले कभी नहीं देखा गया होगा. इस विवाद की वजह से भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव भी अचानक भड़के हैं और उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जमकर भड़ास निकाली है. टीम इंडिया को एशिया कप 2025 की ट्रॉफी देने से मना कर दिया गया, क्योंकि उन्होंने एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से इसे लेने से इनकार कर दिया था. मोहसिन नकवी पाकिस्तान के गृह मंत्री और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष भी हैं.
BIG BREAKING

