📢 हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
आईजीआई एयरपोर्ट से दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी
कोतवाली गंगनहर पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से धर-दबोचा। आरोपी घटना के बाद अफ़्रीका भाग गया था, जिसके विरुद्ध लुक आउट नोटिस जारी किया गया था।
हरिद्वार।
दिनांक 04.07.2024 को पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी साकिब के विरुद्ध कोतवाली गंगनहर में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें साकिब पर शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाने, अपने भाइयों सारिक व फाजिल के साथ मिलकर आपराधिक षड्यंत्र रचने तथा बाद में बिना शादी किए अफ़्रीका भाग जाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए थे।
इस संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 345/24, धारा 366/376(2)(ढ)/120B/506 IPC पंजीकृत किया गया था।
घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस ने लुक आउट नोटिस भी जारी कर दिया था।
गठित पुलिस टीम को मुखबिर की सूचना पर बड़ी सफलता मिली और आरोपी साकिब को नई दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया।
🔹 गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
- साकिब, पुत्र कादिम
निवासी– खेलपुर नसरुल्लाहपुर, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार
उम्र– 29 वर्ष
पुलिस द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

