भीम गोड़ा कुंड के पास अनाधिकृत व्यवसायिक निर्माण पर प्राधिकरण की कार्रवाई, द्वितीय तल सीलl
हरिद्वार। भीम गोड़ा कुंड के निकट रेलवे लाइन के पास श्री नवीन व मुन्ना परांठे वाला द्वारा लगभग 40×20 फीट क्षेत्रफल में पूर्व निर्मित भवन के द्वितीय तल पर किए जा रहे अनाधिकृत व्यवसायिक निर्माण को प्राधिकरण की टीम ने पुलिस बल की उपस्थिति में सील कर दिया।
कार्रवाई के दौरान स्थल पर मौजूद अनाधिकृत निर्माणकर्ता को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि बिना मानचित्र स्वीकृत कराए किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य आगे न किया जाए। प्राधिकरण ने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

