भाजपा हरिद्वार मंडल में मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा

भाजपा हरिद्वार मंडल में मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा

भारतीय जनता पार्टी, जिला हरिद्वार के मंडल-मध्य हरिद्वार में विभिन्न मोर्चों के मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा भाजपा जिला अध्यक्ष के अनुमोदन एवं सभी जिला मोर्चा अध्यक्षों की सहमति से की गई। जारी सूची के अनुसार युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष श्री अंकित रघुवंशी, अनुसूचित मोर्चा के श्री वीर सोलंकी, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष श्रीमती सीमा कालरा, किसान मोर्चा के श्री आदित्य चौधरी, ओबीसी मोर्चा के श्री सुनील सैनी तथा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष श्री पुष्पजीत सिंह को नियुक्त किया गया है।
पार्टी नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत करने एवं सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *