राष्ट्र सेविका समिति का विजयदशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न

राष्ट्र सेविका समिति का विजयदशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न

हरिद्वार। राष्ट्र सेविका समिति, हरिद्वार की ओर से 25 अक्टूबर 2026, रविवार को प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में विजयदशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमान रोहिताश कुंवर जी उपस्थित रहे। अध्यक्षता श्रीमती ऋचा गुप्ता जी ने की।

इस अवसर पर विजयदशमी के सांस्कृतिक महत्व, नारी शक्ति, संगठन एवं राष्ट्रसेवा की भावना पर विचार व्यक्त किए गए। शस्त्र पूजन के माध्यम से शक्ति के सदुपयोग, आत्मरक्षा और समाज के प्रति कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया गया।

नगर कार्यवाहिका दीप्ति सिंह ने मुख्य वक्ता, कार्यक्रम अध्यक्षा, उपस्थित अतिथियों एवं समस्त बहनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आयोजन में सहयोग देने वाली सेविकाओं तथा आश्रम प्रबंधन प्राचीन अवधूत मंडल को भी धन्यवाद दिया। प्रांत व्यवस्था प्रमुख रेखा झा, विभाग कार्यवाहिका वंदना शर्मा, सह नगर कार्यवाहिका लाल ढंग प्रियंका पोखरियाल, हरिद्वार सह नगर कार्यवाहिका श्रीमती रेनु शर्मा, प्रगति गुप्ता, डॉ नीता नग्यान, नीरज शर्मा, सुमन सहगल, सुनीता जीसहित समिति की सेविकाओं ने कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *