कांवड़ यात्रा 2026
शिवभक्तों पर पुलिस ने की पुष्प वर्षा, फल/पेय आदि किया वितरित
व्यवस्थाओं को देख भोले दिखे प्रसन्न, हरिद्वार के पुलिस प्रशासन का जताया आभार
कांवड़ यात्रा 2026 के पावन अवसर पर बहादराबाद क्षेत्रांतर्गत हरिद्वार पुलिस द्वारा एसपी सिटी अभय कुमार सिंह की अगुवाई में शिव भक्तों की सेवा की गई।
कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। साथ ही फल एवं आवश्यक फलाहार, पेय वितरित कर शिवभक्तों की सुखद यात्रा की कामना की गई।

