इनर व्हील क्लब ऑफ कनखल की नई अध्यक्ष बनीं डॉ सरिता अग्रवाल

इनर व्हील क्लब ऑफ कनखल की नई अध्यक्ष बनीं डॉ सरिता अग्रवाल -भव्य समारोह में ग्रहण किया पदभार-
हरिद्वार/जुलाई। इनर व्हील क्लब ऑफ कनखल का इंस्टॉलेशन समारोह होटल ली ग्रैंड हरिद्वार में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 की सचिव श्रीमती कविता मेहता एवं आई एस ओ डॉ शालिनी त्यागी द्वारा अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। पूर्व अध्यक्ष डॉ सरिता अग्रवाल ने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। इसके बाद परंपरानुसार कॉलर एवं लैपल पिन एक्सचेंज की रस्म संपन्न हुई, जिसके साथ डॉ सरिता अग्रवाल ने फिर से वर्ष 2026-27 के लिए अध्यक्ष पद का विधिवत कार्यभार संभाला।
मुख्य अतिथि ने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पिन-अप कर उनके दायित्वों की औपचारिक घोषणा की। नई कार्यकारिणी में लगातार तीसरी बार निर्वाचित अध्यक्ष डॉ सरिता अग्रवाल ,उपाधयक्ष सारिका त्यागी ,सचिव कविता मेहता कोषाध्यक्ष नीतू गुप्ता आईएसओ डॉ शालिनी त्यागी तथा संपादक उर्मिला अग्रवाल को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
समारोह के दौरान क्लब परिवार में तीन नए सदस्यों का भी स्वागत किया गया। उन्हें सदस्यता पिन पहनाकर सेवा, मित्रता और सामाजिक सरोकारों के साथ जुड़ने का संकल्प दिलाया गया।
मुख्य अतिथि श्रीमती मंजू कोचर ने अपने संबोधन में इनर व्हील क्लब द्वारा समाज हित में किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संगठन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वही मुख्य अतिथि श्रीमती सुनीता मलिक ने नई टीम को सेवा, मित्रता और समर्पण की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ सरिता अग्रवाल ने अपने संबोधन में सभी अतिथियों, सदस्यों एवं परिवारजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 2026-27 की अंतरराष्ट्रीय थीम “Grow & Flourish” को आधार बनाकर क्लब महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े जनकल्याणकारी कार्यों को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाएगा।
कार्यक्रम का समापन सौहार्द, सम्मान और समाज सेवा के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित सभी अतिथियों एवं सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *