24 जुलाई 2026
पाँम सिटी के पहले, सुखी नदी के लगभग बगल में, सलेमपुर महदूद 2 बहादराबाद हरिद्वार में श्री विजय सैनी/हितबद्व व्यक्ति द्वारा लगभग 30′ * 40′ के क्षेत्र में भूतल पर निर्माण कार्य किया जा रहा है।

45 मी0 सिडकुल मार्ग ,अशोक वाटिका के आखिरी में सलेमपुर बहादराबाद हरिद्वार में श्री राजेश बिल्डर/हितबद्ध व्यक्ति द्वारा लगभग 60‘ * 40‘ के क्षेत्रफल में निर्माण कार्य किया जा रहा है।
मंत्रा होम्स, सीता विहार मार्ग पर, नेहरू कालोनी सलेमपुर महदूद बहादराबाद हरिद्वार में श्री शुक्ला जी/हितबद्ध व्यक्ति द्वारा लगभग 35‘ * 40‘ के क्षेत्रफल में भूतल पर निर्माण कार्य किया जा रहा है।
निकट दिल्लो पंजाबी ढाबा, बढेडी राजपुताना, तहसील रूड़की, जिला-हरिद्वार में श्री अंकित चौधरी/आशीष चौधरी द्वारा लगभग 50′ * 60′ फिट की माप में ढाबे का निर्माण कार्य किया जा रहा है।
लक्ष्मी नारायण मंदिर के पीछे धनौरी मार्ग, तह०भगवानपुर, जिला-हरिद्वार में श्री इन्तजार द्वारा भूतल पर लगभग 10′ * 50′ फीट की माप में 5 दुकानों का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

लक्ष्मी नारायण मंदिर के पीछे, धनौरी मार्ग, तह०भगवानपुर, जिला-हरिद्वार में श्री इन्तजार द्वारा भूतल पर लगभग 10′ * 30′ फीट की माप में 3 दुकानों का निर्माण किया जा रहा है।
प्राधिकरण द्वारा उक्त सभी अनाधिकृत निर्माणों के विरूद्ध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए वाद योजित किये गये है। स्थल पर निरंतर निर्देशों के बावजूद भी अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं द्वारा स्थल पर निर्माण कार्य बंद ना करने के कारण प्राधिकरण टीम द्वारा अवैध निर्माणों को सील किया गया तथा मौके पर उपस्थित अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं को स्वीकृत कराए बिना निर्माण कार्य ना किया जाने के लिए निर्देशित किया गया।

