
“हरिद्वार किसी एक का नहीं, आस्था का शहर है” — उज्ज्वल पंडित का पोस्ट बना बड़ा संदेश
“ये हरिद्वार मेरी है” पोस्ट के बाद आया जवाब — “हम सब इसके सेवक हैं”
हरिद्वार में सोशल मीडिया पर इन दिनों पोस्टर और संदेशों की राजनीति तेज हो गई है। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के समर्थक के द्वारा मंत्री के समर्थन में वायरल किया पोस्ट “ये हरिद्वार मेरा है और मैं यहां का सेवक हूं” के बाद भाजपा नेता तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा — “ये हरिद्वार हम सबका है और हम सब इसके सेवक हैं।”
उज्ज्वल पंडित का यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। कई लोगों ने इसे बिना टकराव के दिया गया मजबूत संदेश बताया, जिसमें साफ तौर पर यह भावना दिखाई दी कि हरिद्वार किसी एक व्यक्ति या राजनीतिक पहचान तक सीमित नहीं है।
धर्मनगरी हरिद्वार की पहचान सदियों से संतों, गंगा भक्तों, तीर्थ पुरोहितों और यहां की जनता की आस्था से रही है। ऐसे में “हम सब इसके सेवक हैं” वाला संदेश लोगों के बीच तेजी से जुड़ता नजर आ रहा है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह जवाब सीधे विवाद पैदा किए बिना एक बड़ा संदेश देने में सफल रहा है। सोशल मीडिया पर भी लोग इसे “शांत लेकिन सटीक जवाब” बता रहे हैं।
हरिद्वार में अब राजनीति से ज्यादा “अपनापन” और “सेवा” की भावना को लेकर संदेश वायरल हो रहे हैं ।

