सरकारी आदेशों की अवहेलना पर DIT यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर मुकदमा दर्ज

सरकारी आदेशों की अवहेलना पर DIT यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर मुकदमा दर्ज

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री एवं मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर उत्तराखंड सरकार द्वारा घोषित तीन दिवसीय राजकीय शोक के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करना DIT यूनिवर्सिटी प्रबंधन को भारी पड़ गया।

देहरादून पुलिस के अनुसार, शासन एवं माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी निर्देशों में राजकीय शोक अवधि के दौरान सभी शैक्षणिक संस्थानों में मनोरंजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर रोक लगाई गई थी। इसके बावजूद राजपुर क्षेत्र स्थित DIT यूनिवर्सिटी परिसर में 19 मई 2026 की शाम सांस्कृतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना राजपुर पुलिस ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन के खिलाफ सरकारी आदेशों की अवहेलना के आरोप में धारा 223 बीएनएस के तहत अभियोग दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले की अग्रिम विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने आमजन और संस्थानों से सरकारी आदेशों का पालन करने तथा राष्ट्र एवं समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *