
VIP घाट पर हुआ अस्थि विसर्जन, श्रद्धांजलि देने पहुंचे कई दिग्गज नेता
हरिद्वार। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री Rita Bahuguna Joshi के दिवंगत पति का अस्थि विसर्जन हरिद्वार स्थित वीआईपी घाट पर विधि-विधान के साथ किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में राजनीतिक, धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अस्थि विसर्जन के अवसर पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं उनके भतीजे Saurabh Bahuguna, कैबिनेट मंत्री Madan Kaushik, Subodh Uniyal, विधायक आदेश चौहान, कांग्रेस नेता संजय पालीवाल, ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, महंत ललितानंद, विजय विनय सारस्वत, उज्ज्वल पंडित, राज्य मंत्री जयपाल चौहान एवं शोभाराम प्रजापति सहित कई गणमान्य लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान घाट पर श्रद्धा और भावुकता का माहौल देखने को मिला। सभी उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

