वैश्य नारी शक्ति संगठन द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित

वैश्य नारी शक्ति संगठन द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित
हरिद्वार, 17 मई 2026।
वैश्य नारी शक्ति संगठन द्वारा आज श्रीजी वाटिका में दसवीं एवं बारहवीं कक्षा में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान हेतु एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना एवं उन्हें भविष्य में और अधिक सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम में संगठन की पदाधिकारियों एवं गणमान्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भी संगठन के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की।
सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं मे शामिल रहे।
संगठन की ओर से कहा गया कि विद्यार्थियों की उपलब्धियां समाज के लिए प्रेरणा हैं तथा ऐसे आयोजन भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
प्रांगण में मौजूद सभी बच्चों ने अपनी माता पर पुष्प वर्षा कर एवं उन्हें माला पहनकर सम्मानित किया सभी माताओं द्वारा अपने बच्चों को तिलक लगाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई प्रांगण हर्ष उल्लास से भर गया
संस्था की संस्थापक श्रीमती शशि अग्रवाल एवं अध्यक्ष श्रीमती रितु तायल ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन ही उन्हें जीवन में नई ऊँचाइयों तक पहुंचाएगा। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इसी प्रकार निरंतर परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते रहें तथा अपने माता-पिता एवं समाज का नाम रोशन करें।
कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारीगण उपाध्यक्ष नमिता जैन, कोषाध्यक्ष शालिनी अग्रवाल , मंत्री पूजा अग्रवाल, उप मंत्री दिव्या अग्रवाल, आरती अग्रवाल,अंजु गोयल, रेखा कंसल ,विनती जैन, मीनाक्षी बिंदल अमिता गुप्ता और अलका सिंघल जी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *