डीपीएस रानीपुर के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन, टॉप-10 सूची जारी

डीपीएस रानीपुर के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन, टॉप-10 सूची जारी

हरिद्वार से रोहित वर्मा की वर्मा की रिपोर्ट – -डीपीएस रानीपुर के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन, टॉप-10 सूची जारी की
Delhi Public School Ranipur के कक्षा 12वीं सत्र 2025-26 के परीक्षा परिणामों में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय द्वारा जारी टॉप-10 सूची में छात्र-छात्राओं ने शानदार अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया।

विद्यालय की छात्रा मान्या चौहान ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अनन्या चौहान ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। सृष्टि कुमारी ने 96.8 प्रतिशत, अम्म्या श्रीवास्तव ने 96.6 प्रतिशत तथा अनुभूति श्रीमाली ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

इसके अलावा आराध्या चौहान ने 95.6 प्रतिशत, प्रागन्या सक्सेना एवं विक्रांत सिंह भदौरिया ने 95.2 प्रतिशत, आद्या सोबती ने 94.8 प्रतिशत तथा दिव्या एंजल साहनी ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की टॉप-10 सूची में स्थान बनाया।

विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनकी सफलता पर हर्ष व्यक्त किया। अभिभावकों में भी छात्रों की उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *