हरिद्वार के शोरूम उद्घाटन में ‘सरप्राइज एंट्री’ बनी चर्चा का विषय

कार्ड में नाम नहीं, फिर भी पहुंचे केंद्रीय मंत्री! हरिद्वार के शोरूम उद्घाटन में ‘सरप्राइज एंट्री’ बनी चर्चा का विषय

हरिद्वार। शहर में एक साड़ी शोरूम के उद्घाटन कार्यक्रम ने उस समय अचानक राजनीतिक रंग पकड़ लिया, जब निमंत्रण कार्ड में नाम नहीं होने के बावजूद एक केंद्रीय मंत्री कार्यक्रम में पहुंच गए। पूरे शहर में वितरित किए गए आमंत्रण पत्र में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य सचिव और गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर एक बॉलीवुड अभिनेत्री का नाम छपा था, लेकिन कार्यक्रम स्थल पर सबसे ज्यादा सुर्खियां केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी ने बटोरीं।

मंत्री के पहुंचते ही आयोजकों की खुशी देखते ही बन रही थी। इसके बाद एक धर्मगुरु की मौजूदगी में फीता काटकर पूरे विधि-विधान से शोरूम का उद्घाटन कराया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोग पहले तो हैरान रह गए, फिर धीरे-धीरे कानाफूसी का दौर शुरू हो गया।

शहरभर में चर्चा का विषय यही बना रहा कि आखिर बिना नाम वाले कार्ड के बावजूद केंद्रीय मंत्री कार्यक्रम में कैसे पहुंच गए। वहीं सत्ता पक्ष के कुछ नेताओं में भी इस घटनाक्रम को लेकर दबी जुबान में असहजता दिखाई दी। अब शोरूम उद्घाटन से ज्यादा चर्चा ‘वीआईपी सरप्राइज एंट्री’ की हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *