अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन व अग्रवाल महिला सभा के संयुक्त तत्वाधान में हिन्दू नववर्ष व नवरात्रि का महाउत्सव आयोजित किया गया।

अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन व अग्रवाल महिला सभा के संयुक्त तत्वाधान में हिन्दू नववर्ष व नवरात्रि का महाउत्सव आयोजित किया गया।
इस अवसर पर माता रानी का सुंदर दरबार सजाया गया।अग्रसेन महाराज जी की आरती से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।इसमे कलश यात्रा निकाली गई जिसमें महिलाओं ने सज संवर कर मंगल कलश उठाये ओर यात्रा माता के दरबार में सम्पन्न हुई।नव दुर्गा के रूप में छोटी छोटी कन्याओं ने सभी को मोह किया।सभी ने भजनों का गुणगान किया और भजनों पर खूब झूमे।वरिष्ठ महिला नागरिक सम्मान से अंजलि गोयल,मृदुला गोयल,अंशु गोयल,नीरू रस्तोगी जी को सम्मानित किया गया।
सभी को पटका पहनाकर सम्मान पत्र व उपहार से सम्मानित किया।जिलाध्यक्ष रितु अग्रवाल जी ने सभी को बधाई दी।महिलाओं द्वारा प्रसाद वितरण किया गया।बहुत विशेष सहयोग रेणुका गोयल,बबिता अग्रवाल,मीना अग्रवाल,कृति, मोनिका,सुधावर्त,निधि,अनुगीता,शिल्पी,नैना,प्रियंका, मानसी,आदि का रहा।कार्यक्रम बहुत सफल रहा।सभी ने एक दूसरे को गले लगाकर नववर्ष की शुभकामनाएं दी गई।एक दूसरे पर फूलों की वर्षा की गई।और मिलकर खूब नृत्य ,गीतों का आनंद लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *