प्रथम नवरात्र पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, मनसा देवी मंदिर में भक्तों की लंबी कतार


प्रथम नवरात्र पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, मनसा देवी मंदिर में भक्तों की लंबी कतार


में प्रथम नवरात्र के अवसर पर भक्तों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही श्रद्धालु लंबी कतारों में लगकर मां के दर्शन के लिए उत्साहित नजर आए। मंदिर परिसर “जय माता दी” के जयकारों से गूंज उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां मनसा देवी के चरणों में मत्था टेककर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुरक्षा और व्यवस्थाओं के विशेष इंतजाम किए गए थे, जिससे दर्शन सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

नवरात्र के पहले दिन मां के दरबार में उमड़ी श्रद्धा और भक्ति ने हरिद्वार को पूरी तरह देवीमय बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *