थाना भगवानपुर
*पशुओं के अवैध रूप से कटान कर मांस विक्रय किये जाने की सूचना पर हरिद्वार पुलिस ने की छापेमारी*
*छापेमारी के दौरान दुकान से 220 kg संदिग्ध मांस व भारी मात्रा में मांस काटने के उपकरण व इलैक्ट्रानिक तराजू किये बरामद*
*छापेमारी के दौरान 02 आरोपितों को मौके से धर दबोचा*
पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत अभियोग किया गया पंजीकृत
SSP हरिद्वार द्वारा अवैध रूप से पशुओं का कटान कर बुचडखाना चलाने व बिना लाइसेंस मांस का विक्रय करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम में कार्रवाई किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
उपरोक्त क्रम में कस्बा भगवानपुर में पशुओं का अवैध कटान कर बिना लाइसेंस मांस विक्रय करने की शिकायत प्राप्त होने पर आज दिनांक-09.03.2026 को पुलिस टीम द्वारा कस्बा भगवानपुर में छापेमारी की गयी।
छापेमारी के दौरान फजलू रहमान पुत्र इरफान निवासी सिकंदरपुर भैंसवाल जिला हरिद्वार 02. अकरम पुत्र नानू निवासी- सिकरौडा, की दुकान पर 220 KG संदिग्ध मांस व भारी मात्रा में मांस काटने के उपकरण व इलैक्ट्रानिक तराजू बरामद किया गया है।
मौके से आरोपित फजलू रहमान व अकरम को पशु क्रूरता अधिनियम में हिरासत में लिया है।
मौके पर पशु चिकित्सक को बुलाकर वैधानिक कार्रवाई की गयी है उपरोक्त प्रकरण में आरोपी के विरूद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
नाम पता आरोपित
01.फजलू रहमान पुत्र इरफान निवासी- सिकंदरपुर भैंसवाल जिला हरिद्वार।
02.अकरम पुत्र नानू निवासी- सिकरौडा कोतवाली भगवानपुर हरिद्वार।

