हरिद्वार में 26–28 फरवरी को भव्य औद्योगिक एवं फार्मा प्रदर्शनी, MSME को मिलेगा नया मंच

🟢 हरिद्वार में 26–28 फरवरी को भव्य औद्योगिक एवं फार्मा प्रदर्शनी, MSME को मिलेगा नया मंच

हरिद्वार।
एवं के संयुक्त तत्वावधान में 26 से 28 फरवरी 2026 तक सिडकुल, हरिद्वार स्थित प्रदर्शनी मैदान (विकास भवन के सम्मुख) में भव्य औद्योगिक प्रदर्शनी एवं उत्तराखंड फार्मा समिट 2026 का आयोजन किया जाएगा।

इस आशय की जानकारी 24 फरवरी 2026 को में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी गई। आयोजकों ने बताया कि इस तीन दिवसीय आयोजन का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है, जहाँ उद्योगपति, निवेशक, तकनीकी विशेषज्ञ एवं व्यापारी आपसी संवाद, तकनीकी आदान–प्रदान तथा व्यापारिक संभावनाओं पर विचार-विमर्श कर सकेंगे।

प्रदर्शनी में देश के विभिन्न राज्यों से औद्योगिक इकाइयाँ एवं फार्मा कंपनियाँ अपने नवीनतम उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीकों का प्रदर्शन करेंगी। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

यह आयोजन में औद्योगिक विकास, निवेश संवर्धन एवं रोजगार सृजन को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होगा। आयोजन समिति ने उद्यमियों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *