कोतवाली भगवानपुर
यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई
पटाखे जैसी आवाज निकलना पड़ा भारी, मोटरसाइकिल सीज
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद में नाबालिग वाहन चालकों, दोषपूर्ण नंबर प्लेट, मॉडिफाइड साइलेंसर, अत्यधिक तेज पटाखे जैसी आवाज करने वाले वाहनों, बिना कागजात के वाहन संचालन तथा प्रेशर हॉर्न के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
उक्त निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 11.02.2026 को थाना भगवानपुर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मोटरसाइकिल से मॉडिफाइड साइलेंसर द्वारा पटाखे जैसी आवाज निकालकर एवं प्रेशर हॉर्न बजाकर आमजन में दहशत का माहौल उत्पन्न करने वाले एक युवक को कस्बा भगवानपुर क्षेत्र से पकड़ा गया।
पकड़े गए युवक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया गया तथा उसकी मोटरसाइकिल संख्या UK17U8470 को एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया।
कोतवाली लाकर युवक को यातायात नियमों की जानकारी दी गई एवं भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई। तत्पश्चात उसे परिजनों की सुपुर्दगी में दिया गया।

