सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा

सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा माह में हरिद्वार यातायात पुलिस का जागरूकता अभियान

हरिद्वार। सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा के उद्देश्य से हरिद्वार यातायात पुलिस द्वारा “मिशन सेफ हरिद्वार” के तहत एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 09 जनवरी 2026 को यातायात निदेशालय के निर्देशन में, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक यातायात के पर्यवेक्षण में सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा माह के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस उपाधीक्षक यातायात संजय चौहान एवं निरीक्षक यातायात संदीप सिंह नेगी ने आईटीसी कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यातायात नियमों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। ऑडियो-वीडियो माध्यम से कर्मचारियों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, कोहरे के समय रिफ्लेक्टर बेल्ट का प्रयोग करने, निर्धारित यातायात नियमों के अनुरूप सुरक्षित वाहन संचालन तथा सड़क पर स्वयं एवं अन्य राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने जैसे अहम विषयों पर जागरूक किया गया।

आईटीसी कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इस जानकारी को अत्यंत उपयोगी एवं जीवन रक्षक बताया और यातायात नियमों का पूर्ण पालन करने का संकल्प लिया। साथ ही उन्होंने इस सराहनीय पहल के लिए हरिद्वार यातायात पुलिस टीम का धन्यवाद भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *