हरिद्वार पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपह्रण मामले में वाँछित चल रहे एक आरोपी को धर दबोचा

कोतवाली रानीपुर हरिद्वार

हरिद्वार पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपह्रण मामले में वाँछित चल रहे एक आरोपी को धर दबोचा

हरिद्वार पुलिस ने पहले ही मुख्य आरोपी को अपह्रण एवं दुष्कर्म में भेजा जा चुका है जेल

                कोतवाली रानीपुर पर दिनांक 31.07.2025 को वादी अनुज तिवारी पुत्र हरी शंकर तिवारी नि0 ग्राम माटूपुर थाना भांवरकोल जिला गाजीपुर उ0प्र0 हाल किरायेदार परिक्षित सैनी रामधाम कालोनी रानीपुर हरिद्वार द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री का घर से बिना बताये चले जाने के सम्बन्ध में  अभियोग पंजीकृत किया गया ।  

                रानीपुर पुलिस टीम द्वारा पूर्व में दिनांक 26.08.2025 को नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर एक आरोपी अजय पुत्र रामविलास निवासी ग्राम गडा थाना दादागंज बदायू उ0प्र0 को जेल भेजा गया, तथा घटना में आरोपी अजय का बालिका के अपह्रण में साथ देने वाला एक अन्य आरोपी दिनेश पुत्र जगरनाथ निवासी ग्राम मर्हकरमनाथ रसूलपुर जिला आजमगढ उ0प्र0 फरार एवं वाँछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा काफी प्रयास किये गये।

वर्तमान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा वाँछित अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में रानीपुर पुलिस टीम द्वारा उक्त वाँछित आरोपी दिनेश की तलाश एवं सुरागरसी पतारसी करते हुये दिनांक 31.12.2025 को आरोपी दिनेश पुत्र जगरनाथ निवासी ग्राम मर्हकरमनाथ रसूलपुर जिला आजमगढ उ0प्र0 को ग्राम दादूपुर गोविन्दपुर से पकडा गया।

नाम पता आरोपी-
1- दिनेश पुत्र जगरनाथ निवासी ग्राम मर्हकरमनाथ रसूलपुर जिला आजमगढ उ0प्र0।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *