नववर्ष 2026 पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश

नववर्ष 2026 पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश:
स्वच्छ, सुंदर और मॉडल हरिद्वार बनाने का आह्वान

हरिद्वार, 31 दिसंबर 2025

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने समस्त प्रदेश एवं जनपदवासियों को नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने मां गंगा से प्रार्थना करते हुए कहा कि नूतन वर्ष सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊंचाइयों को छूने के अवसर लेकर आए।

अपने संदेश में जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद की उन्नति एवं प्रगति के लिए सभी नागरिक अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा एवं ईमानदारी से करें, ताकि हरिद्वार निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो सके।

जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से वृहद सफाई अभियान चलाया जा रहा है, जिसे जनसहयोग से ही सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने सभी जनपदवासियों से अपील की कि नववर्ष में यह संकल्प लें कि वे हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर और मॉडल जनपद बनाने में अपना पूर्ण सहयोग देंगे।

उन्होंने कहा कि जनपद में आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है, ताकि वे हरिद्वार से अपने गंतव्य की ओर सुखद और सकारात्मक अनुभव लेकर लौटें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *