कोतवाली रानीपुर
नये साल पर प्रस्तावित कार्यक्रमों के दृष्टिगत होटल संचालको के साथ गोष्ठी आयोजित
गोष्ठी में उपस्थित होटल संचालको को विभिन्न आयोजनों के संबंध में दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
आगामी नववर्ष-2026 एवं दिनांक 31.12.2025 को आयोजित होने वाले कार्यक्रमो के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार आज दिनांक 30.12.2025 को कोतवाली रानीपुर पुलिस ने शिवालिक नगर स्थित होटल विनायक में रानीपुर क्षेत्र के होटल/रेस्टोरेन्ट/होम स्टे आदि संचालको के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में उपस्थित सभी होटल संचालको को दिनांक 31.12.25 की संध्या एवं आगामी दिनों पर होटलो में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को शान्ति पूर्ण तरीके से सम्प्रदायकि सौहार्द के साथ मनाने एवं शासन/प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशो पालन करने हेतु बताया गया, साथ ही कार्यक्रमो के अवसर पर असामाजिक तत्वो द्वारा आपराधिक घटनाओ की रोकथाम हेतु पुलिस को सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा की गयी ।”
इसके अतिरिक्त गोष्ठी में उपस्थित व्यक्तियो को निम्न बिन्दुओ का पालन करने की अपील की गयीः-
(1) सभी अपने-अपने होटल/रेस्टोरेन्ट/होम स्टे आदि के बाहर पार्किंग में गार्ड नियुक्त करें, जिससे यातायात व्यवस्था बनी रहे, एवं जाम न लगे ।
(2) सभी अपने-अपने होटल/रेस्टोरेन्ट/होम स्टे आदि में सी0सी0टी0वी0 कैमरो को सुचारू रखेंगें ।
(3) किसी भी होटल/रेस्टोरेन्ट/होम स्टे आदि में होने वाले कार्यक्रमो में किसी भी प्रकार के हुडदंग एवं घटना होने की सूचना तत्काल पुलिस को देंगे ।

